CM योगी का जलवा: जम्मू में प्रचार की सारी 4 सीट BJP जीती, हरियाणा की 14 में 9 विधानसभा में विजय

Spread the love

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में जमकर प्रचार किया था और रिजल्ट ने उनकी देशव्यापी लोकप्रियता पर एक बार फिर मोहर लगा दी है. योगी को भाजपा चुनाव प्रचार के लिए देश के कोने-कोने में भेजती रही है. सीएम योगी ने जम्मू में चार विधानसभा सीटों पर सभाएं की थीं और वो चारों सीट भारतीय जनता पार्टी जीत गई है. योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में 14 सभाएं की थी और उनमें 9 सीटों पर भाजपा ने विजय का पताका लहराया है.

सारे एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई थी. उस बैकग्राउंड में 9 सीट पर जीत बहुत अहम है। बाकी पांच सीटें कांग्रेस ने जीती है. योगी ने हरियाणा में चार दिन और जम्मू में दो दिन सभाएं की थीं. डालते हैं एक नजर योगी के प्रचार वाली सीटों पर.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाली सीटें

22 सितंबर- नरवाना (एससी)- भाजपा के कृष्ण कुमार ने कांग्रेस के सतबीर डबलैन को हराया

22 सितंबर- राई- भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जय भगवान अंतिल को हराया

22 सितंबर- असंध- भाजपा के योगिंदर सिंह राणा ने कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी को हराया

28 सितंबर- फरीदाबाद एनआईटी- भाजपा के सतीश फगना ने कांग्रेस के नीरज शर्मा को हराया

28 सितंबर- रादौर- भाजपा के श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस के बिशन लाल सैनी को हराया

28 सितंबर- जगाधरी- कांग्रेस के अकरम खान ने भाजपा के कंवर पाल को हराया

28 सितंबर- अटेली- भाजपा की आरती सिंह राव ने बसपा के अत्तर लाल को हराया

30 सितंबर- बवानी खेड़ा (एससी)- भाजपा के कपूर सिंह ने कांग्रेस के प्रदीप नरवाल को हराया

30 सितंबर- हांसी- भाजपा के विनोद भयाना ने कांग्रेस के राहुल मक्कर को हराया

30 सितंबर- नारनौंद- कांग्रेस के जस्सी पेटवार ने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराया

30 सितंबर- पंचकूला- कांग्रेस के चंद्र मोहन ने भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता को हराया

3 अक्टूबर- शाहबाद (एससी)- कांग्रेस के राम करण ने भाजपा के सुभाष चंद को हराया

3 अक्टूबर- कलायत- कांग्रेस के विकास सहारन ने भाजपा की कमलेश ढांडा को हराया

3 अक्टूबर- सफीदों- भाजपा के राम कुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगलोई को हराया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाली सीटें

26 सितंबर- रामगढ़ (एससी)- भाजपा के देवेंद्र मान्याल ने कांग्रेस के यश कुंडल को हराया

26 सितंबर- आरएस पुरा दक्षिण- भाजपा के नरिंदर रैना ने कांग्रेस के रमण भल्ला को हराया

27 सितंबर- रामनगर (एससी)- भाजपा के सुनील भारद्वाज ने पैंथर्स पार्टी की अशरी देवी को हराया

27 सितंबर- कठुआ (एससी)- भाजपा के भारत भूषण ने बसपा के संदीप मजोत्रा को हराया

सीएम योगी ने 26 सितंबर को छंब विधानसभा की एक सभा को फोन से संबोधित किया था, वहां निर्दलीय सतीश शर्मा ने भाजपा के राजीव शर्मा को हरा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *