नवरात्र के समय लखनऊ में माहौल बिगाड़े की कोशिश की गई. राजधानी के मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मंदिर के बाहर लोग एकट्ठा होना शुरू हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया. घटना बाजारखाला के लंबेश्वर मंदिर की है.
कुशीनगर में शोभा यात्रा पर पथराव
वहीं, कुशीनगर में भी बीते 7 अक्टूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमा को लेकर जा रहे शोभायात्रा पर पथराव हुआ था. मामला बढ़ता देख कुशीनगर एएसपी,सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. कुशीनगर पुलिस ने बीते 24 घंटे में अब तक 33 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है. पड़रौना छावनी में सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई.















Leave a Reply