जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिए अड़े हुए थे. सरकार उनके कैंपस में जाने पर रोक लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया. इसके बाद अखिलेश यादव घर से बाहर निकले. उनसे पहले कार्यकर्ता जेपी की प्रतिमा लेकर यहां पहुचें और अखिलेश ने घर से करीब 50 दूर जाकर बीच सड़क पर ही जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दिया.
इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जेपी की जयंती तो हम मनाकर रहेंगे आप (सरकार) कब तक रोकेंगे.

-JPNIC के रखरखाव और निर्माण पूरा करना तथा जनता को खोलने की तैयारी सरकार की थी, 70 करोड़ से ज्यादा का पेमेंट किसी प्रिय ठेकेदार को दे दिया, लेकिन उसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. इसका मतलब जेपीएनआईसी में कुछ ना कुछ छिपा हुआ है. ये इसे बेचना चाहते हैं- अखिलेश यादव
-अगर इन्होंने जेपीएनआईसी नहीं जाने का इंतजाम किया है तो हमने भी सड़क पर जेपी जी की जयंती मनाने का इंतजाम किया है. जेपीएनआईसी की जांच रिपोर्ट कभी बाहर नहीं आएगी क्योंकि इसमें इनके लोग शामिल हैं- अखिलेश यादव
-इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, ‘ये विनाशकारी सरकार है. जे लोग जेपीएनआईसी को बेचना चाहते हैं. हम हर साल जेपी जयंती मनाएंगे. ये सरकार गूंगी बहरी सरकार है. ये सरकार समाजवादियों को जेपी जयंती नहीं मनाने दे रही है. आज रामनवमी है और ये लोग हमें त्योहार नहीं मनाने दे रहे हैं.’

-अखिलेश यादव ने कहा, ‘सरकार जेपीएनआईसी को बेच देना चाहती है. साजिश ये है कि वर्ल्ड क्लास बिल्डिंग को बेचकर लाभ लेना चाहती है. जो सरकार भेड़ियों से गरीबों को नहीं बचा पा रही हैं. जो गुलदार से गरीबों और किसानों को नहीं बचा पा रही है, यह सरकार गरीबों की मदद नहीं कर पा रही है. ये सरकार हमारी स्वास्थ्य कि चिंता क्यों कर रही है जो कह रही है कि वहां पर बिच्छू हैं. हमारी चिंता मत करिए. इस सरकार में बिच्छू हैं.’
-जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है… भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया- अखिलेश यादव
-जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है. साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं. ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है. समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे… हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे- अखिलेश यादव

-अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है, अखिलेश यादव की सुरक्षा में तनाव पुलिस फोर्स के अलावा किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. सपा अध्यक्ष के आवास की तरफ जाने वाले दोनों तरफ के रास्तों पर पुलिस ने करीब 200 मीटर पर ही बैरिकेडिंग लगाई है.
-अखिलेश यादव के घर के बाहर जेपी की प्रतिमा को लेकर एक गाड़ी निकल गई है. कहा जा रहा है कि कुछ ही देर में अखिलेश यादव भी घर से बाहर निकलेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे.
– विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार समाजवादियों को JPNIC जाने से क्यों रोकना चाहती है? ऐसा क्या कर दिया है, जिसकी वजह से किसी को अंदर नहीं जाने देना चाहती, हम तो सिर्फ जयंती पर माल्यार्पण करते, कौन सा उनका ईंट-रेलिंग उठा ले आते. यह सरकार की तानाशाही है.
– इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अखिलेश जवाब दें कि समाजवादी पार्टी के नेता रात के अंधेरे में ही क्यों सक्रिय होते है. अखिलेश यादव की हरकत बचकानी है.’
– अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है. पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है’















Leave a Reply