डेढ़ लाख के इनामी बदमाश साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह को नोएडा एसटीएफ ने बुलंदशहर में मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारा गया बदमाश फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सजेती का रहने वाला था. उस पर हत्या और लूट के कई अभियोग दर्ज थे. बदमाश ने गिरोह के साथ गोंडा जिले में थाना काेतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त काे साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी. जिसमें एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी. आठ लोग गंभीर घायल हो गए थे.बदमाश पर गोंडा जिले से एक लाख रुपये और बुलंदशहर से 50 हजार रुपये का इनाम था।
बुलंदशहर में हुई मुठभेड़ बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में रविवार की रात को एसटीएफ नोएडा इकाई और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगी. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया. एसटीएफ के अनुसार बदमाश की पहचान साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के रूप में हुई. वह गांव सजेती थाना जसराना फिरोजाबाद का रहने वाला था.

मारे गए इनामी द्वारा की गईं प्रमुख घटनाएं
-18 अगस्त 2001: गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी जिसमें घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी.
-19 दिसंबर 2006: अलीगढ के थाना छर्रा क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगो की हत्या करके डकैती डाली थी.
-20 सितंबर 2014: बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करके सोने-चांदी के जेवरात, दोनाली बंदूक लूट लिया था.
-20 अक्टूबर 2014: बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर जेवरात व बंदूक लूट लिया था.
एएसपी एसटीएफ नोएडा इकाई राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाश साहब सिंह घरों में डकैती व हत्या कर लूटपाट करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गिरोह का सदस्य था. वह डिबाई में 11 अगस्त 2019 को डकैती के रजिस्टर्ड डी-14 गिरोह का सदस्य था.















Leave a Reply