एशिया के सबसे बड़े नाले में शुमार सीसामऊ नाला में गिरकर बच्ची की मौत के बाद शुक्रवार को नगर निगम का बुलडोजर अवैध निर्माणों पर गरजा. नाले के ऊपर बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध तरीक से घर बना लिए थे. इस दौरान लोगों को मोहलत दिलाने के लिए सपा विधायक नसीम सोलंकी भी पहुंची लेकिन महापौर प्रमिला पांडेय ने उनकी एक भी बात सुनने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा- बेटा कल बच्ची की मौत हो गई. मैं गईं थी वहां. कुछ कर पाई, नहीं न. इसलिए आप अब घर जाओ. बुलडोजर तो जरूर चलेगा.
भारी पुलिस फोर्स की गई तैनात
शुक्रवार सुबह अतिक्रमण अभियान को लेकर नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है. अतिक्रमण अभियान को खुद महापौर लीड कर रही है. बता दें कि सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत सीसामऊ नाला करीब 20 फीट चौड़ा है. इसको ढकने के लिए बड़ी-बड़ी स्लैब डाली गई है. इसके ऊपर ही लोगों ने अवैध तरीके से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण कर लिया है.
सुबह महापौर दलबल के साथ पहुंचीं
बीते दिनों इस नाले के ऊपर बने अवैध घर में रहने वाली एक छोटी बच्ची नाले में गिर गई थी जिसके बाद उसकी डूबने से मौत हो गई थी. इसके बाद नगर निगम ने लोगों को खुद ही अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को महापौर दल-बल के साथ पहुंचीं और चेतावनी देते हुए घर खाली कराने की अनाउंसमेंट की. चेतावनी के करीब 1 घंटे बाद नगर निगम के बुलडोजर ने अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया.
वहीं आनन-फानन लोगों ने घरों से सामना निकाला और सड़क पर ही रख दिया. अवैध निर्माण तोड़ने की सूचना पर सपा विधायक नसीम सोलंकी भी मौके पर पहुंची.
महापौर ने नसीम को किया प्रणाम
मौके पर नसीम सोलंकी को महापौर ने प्रणाम किया और कहा कि बेटा आप यहां से चले जाइये. आपके रहने से माहौल खराब हो सकता है. नसीम सोलंकी ने महापौर से एक हफ्ते का समय मांगा लेकिन महापौर ने कहा 1 सेकेंड का समय नहीं दूंगी. नसीम ने कहा लोगों के छोटे-छोटे बच्चे हैं. महापौर ने कहा कि बच्चा आपका हो या मेरा है. अगर वो मरता है तो जिम्मेदारी हम सभी की है. महापौर ने नसीम से कहा कि बेटा आप यहां से चले जाओ. आप यहां रहोगी तो माहौल खराब हो सकता है. मैं किसी का तोड़ दू और किसी का छोड़ दूं तो आप मेरे से आकर शिकायत करना.
















Leave a Reply