कानपुर घाटमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बिधनू थाना क्षेत्र में बीती देर शाम एक बार फिर फर्राटा भर रहे वाहन का कहर देखने को मिला,जहां बेटी को हॉस्पिटल से लेने जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी वही घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक सड़क किनारे गिरकर बाइक के नीचे दब गया,जिसके चलते उसकी मौत हो गई. सुबह जब राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक बताते चले कि राजेश राजपूत बिधनू थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव का रहने वाला है,जो खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था. राजेश की दो बेटियां है।जिसमे एक बेटी नर्सिंग होम में काम करती है जिसको लेने के लिए राजेश बीती देर शाम घर से निकला था तभी बिधनू नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक के नीचे दब गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई. वही जब सुबह राहगीरों ने नहर झाल के पास बाइक सवार युवक को पड़ा देखा ,तो इस घटना की सूचना पुलिस को दी.जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है.
इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
















Leave a Reply