कानपुर के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में शातिर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया वहीं उसके दो साथी जंगल में फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दबोच लिया. शातिरों ने चोरी लूट समेत पांच घटनाएं कबूली है. आरोपियों को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा.
लूट और जेबकतरी की घटनाओं पर रोक के लिए प्लानिंग
डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों साउथ क्षेत्र में लूट और जेब कतरी की कई घटनाएं हो गई थी जिसे लेकर क्षेत्र में स्ट्रैटिजिक तरीके से गश्त प्रोग्राम को डिजाइन किया गया था. इसी को लेकर पुलिस की एक टीम रविवार रात को सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी उसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्धों को आते देखा गया. पुलिस को देखकर तीनों जंगल की तरफ भाग निकले. पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो शातिरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कन्नौज निवासी राहुल उर्फ रोहित को पैर में गोली लगी. वहीं जिन अन्य दो लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ा उसमें कन्नौज निवासी अश्वनी और ब्रजेश शामिल है.
डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने आगे बताया कि तीनों ने पांच घटनाएं कबूली है. इनके पास से तीन तमंचे और कारतूस के अलावा एक सोने की चेन भी बरामद हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि इन्होंने और कहां कहां क्या घटनाएं की है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. शातिरों के पास से चालिस हजार नकद भी बरामद किया गया है.
अब तक ये वारदातें कबूली
-सेन पश्चिम पारा में ठेकेदार को टक्कर मारकर 42 हजार रुपए लूटे थे.
-नौबस्ता चौराहे पर सब्जी वाले के 30 हजार रुपए निकाले.
-बर्रा में चेन स्नेचिंग समेत पांच घटनाएं दक्षिण के अलग-अलग थानों की कबूली है.
















Leave a Reply