कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिससे फैक्ट्री के आस पास बने मकान भी आग की चपेट में आ गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं.
आपको बता दें कि नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदा नगर एस ब्लॉक में मंगलवार की रात को प्लॉस्टिक डिस्पोजल बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परीस्थितियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग विकराल हो गई. आग की लपटों से इलाके में भी दहशत फैल गई. आनन फानन क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी. आग इस कदर भीषण लगी कि आस पास के मकान की चपेट में आने लगे. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी लगातार आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हैंं.
















Leave a Reply