बिधनू में किसान के घर से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

Spread the love

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के बांबी पुरवा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने किसान के घर सेंध लगाकर नगदी-जेवर समेत करीब दस लाख रुपये का माल कर दिया. ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बांबी पुरवा गांव निवासी किसान इंद्रपाल के मुताबिक वह पत्नी प्रेमा, बेटा अनुराग, बहु रीना, बेटी रूबी मकान के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे.

बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक को पकड़ा गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

मंगलवार रात चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बक्सों में रखी एक लाख रुपये की नगदी और करीब दस लाख के जेवर  चोरी कर ले गए। बक्सों को घर से करीब चार सौ मीटर दूर ले जाकर उनमें रखा माल निकाल लिया. घर के अंदर सामान निकलने की आवाज की आहट पाकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

इस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर एक चोर को नहर पुल के पास पकड़ लिया. उसको पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य साथी माल समेट कर फरार हो गए. पकड़े गए चोर ने अपना नाम धरी पुरवा निवासी पंकज राजपूत बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *