बढ़ती ठंड और सर्दी के प्रकोप को देखते हुए कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा की विधायक नीलिमा कटियार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का एक बड़ा कदम उठाया. शुक्रवार को जागेश्वर मंदिर नवाबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किए गए. इस पहल से लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी की झलक देखी गई.
कार्यक्रम के दौरान विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि, ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। जनसेवा ही मेरा उद्देश्य है, और मैं सरकार की योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयासों से भी हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
















Leave a Reply