कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात अराजक तत्व ने आश्रम में रह रहे साधु को लाठी-डंडों से पीट दिया. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इसके साथ ही पूजन स्थल में बने धुनि अखाड़ा का सामान तहस-नहस करते हुए भाग निकला.
जानकारी के अनुसार महाराजपुर के पुरवामीर स्थित प्राचीन खागल बाबा का मंदिर स्थापित है. मंदिर के ठीक बगल में एक साधु कुटिया बनाकर कई सालों से रह रहे हैं. बुधवार की देर रात अराजक तत्व ने साधु को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट दिया जिससे स्थानीय अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त है.

मंदिर में रहने वाले पुजारी ने बताया कि बुधवार की रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक एक कील लगी लाठी से सिर पर पीछे से प्रहार कर दिया. जमीन पर गिर जाने के बाद भी बुरी तरह से पीटा. इसके साथ ही पूजन स्थल में बने धुनि अखाड़ा का समान तहस-नहस करते हुए भाग निकला.
पीड़ित ने बगल के गांव में जाकर रात बिताई और सुबह लोगों को सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस सम्बंध में पुरवामीर चौकी इंचार्ज प्रभाशंकर सिंह का कहना है, पीड़ित की तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है. ऐसा कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
















Leave a Reply