सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने वाला कानपुर का भाजपा नेता धीरज चड्ढा गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला भाजपा नेता धीरज चड्‌ढा गिरफ्तार हो गया है। देर रात सपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया.

भाजपा नेता के घर रात में पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया था. वहां उसकी टीचर पत्नी और परिवार के लोग मिले. पुलिस ने उन्हें नसीहत दी थी गई कि उसे थाने पर हाजिर करवा दें नहीं तो पुलिस कड़ा एक्शन लेगी.

डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया- पुलिस टीम ने देर रात करीब 8 से 10 जगह छापेमारी की. इसके बाद आरोपी धीरज चड्‌ढा को विनायकपुर में एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता धीरज चड्‌ढा ने MLA नसीम सोलंकी को धमकाया. कहा-तुम घर में बैठकर क्या कर रही हो? अलाव नहीं जलवा रही. मैं तुम्हें पीटूंगा. जवाब में नसीम ने कहा- अलाव नहीं, तुम्हारी चिता न जलवा दें…बेवकूफ आदमी. एक काम करो, मेरे पास आओ, हम तुम्हारा यहीं इलाज करवा दें. ऑडियो सामने आने के बाद सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया. सभी स्वरूपनगर थाने पहुंच गए. रातभर हंगामा किया. सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनुज दुबे और अन्य नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *