रील बनाने के इस दौर में तकरीबन रोजाना ही कहीं ना कहीं पर Video बनाने की फूहड़ कोशिश हो रही है जिससे आम आदमी को नयी-नयी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है. जाम लगे या कुछ और हो, इन रील बहाने वालों के सब ठेंगे पर और पुलिस भी इन पर कारगर अंकुश नहीं लगा पा रहा है सिवाए इनकी गाड़ी पर तगड़ा जुर्माना के पर इससे इन अमीरजादों को क्या फर्क पड़ता है हाँ अगर जेल की हवा अच्छे से खाएं तब इन्हें पता चलेगा लोगों की परेशानियों से.
ताजा मामला कानपुर के गंगा पुल पर गाड़ी रोककर बोनट पर बैठकर कपल द्वारा रील बनाने का आया है जिसका Video भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर रील बनाने से गंगा पुल का यातायात बाधित हुआ और लोगो को परेशानियां उठानी पड़ीं
















Leave a Reply