घाटमपुर में तालाब से निकाली गयी अर्धनग्न लाश,JCB से रस्सी के सहारे बाहर निकाला शव

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में बीती देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब गांव स्थित तालाब में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव उतराता मिला. वही तालाब में शव उतरता देख ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से जेसीबी से रस्सी के सहारे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के किनारे स्थित तालाब में शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पानी में उतराता देखा,तो हड़कंप मच गया. तालाब में शव पड़े होने पर सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों ने पुलिस को फोनकर तालाब में अर्धनग्न हालत में शव पड़ा होने की सूचना दी.

जानकारी मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत करके युवक के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने युवक की फोटो को आसपास के ग्राम प्रधानों को भेजकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तालाब में दो दिन से शव पड़ा दिखाई दे रहा था लेकिन पुलिस को कोई डर की वजह से सूचना नहीं दे रहा था. घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि तालाब में युवक का शव पड़ा मिला है. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *