नौबस्ता हाईवे पर तेज रफ्तार पार्सल वाहन ट्रक में घुसा, आगे बैठी दो सवारियों की मौत

Spread the love

कानपुर के नौबस्ता हाईवे पर तेज रफ्तार पार्षल वाला तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गया. हादसे में डीसीएम में आगे बैठे कानपुर देहात के दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक कानपुर देहात के रहने वाले हैं. दोनों बतौर सवारी बैठकर फतेहपुर जा रहे थे, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला.

आगे बैठी दोनों सवारियों की मौत

एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के कानपुर देहात से प्रयागराज की ओर जाने वाले हाईवे पर नौबस्ता के ऊपर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार डीसीएम एक ट्रक में घुस गया. गाड़ी में बैठे दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर हनुमंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

मृतकों की शिनाख्त

पुलिस की जांच पड़ताल में मृतकों की शिनाख्त कानपुर देहात मंगलपुर के ग्राम हिसावा के रहने वाले बृजेश पांडेय और रुरवा सुल्तानपुर बेराजोर गजनेर अकबरपुर कानपुर देहात निवासी रंजीत के रूप में हुई है. दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है. दोनों ही व्यक्ति उक्त वाहन में सवारी थे. वाहन चालक गाड़ी छोड़कर चला गया है. दोनों व्यक्तियों के शवों को हैलट मोर्चरी में रखवाए जा चुका है.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोचन कराकर थाना हनुमंत विहार पर खड़ा करवाया गया है. हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा. कड़ी मशक्कत से पुलिस ने गाड़ी हटवाई तब जाकर राहत मिल सकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *