देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है और इसको लेकर कानपुर के सभी घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा तैयारियां मुक्कमल कर दी गई हैँ. पुलिस के अलाधिकारी घाटों का निरिक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैँ. इसके साथ नगर निगम और सिविल डिफेन्स द्वारा घाटों की साफ सफाई की जा रही है.
आपको बता दें मकर संक्रांति पर लाखों की संख्या में श्रद्धांल मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे, जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा. कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा.
















Leave a Reply