श्याम नगर में तापने के दौरान घर मे लगी आग, दमघोंटू धुएं से महिला समेत बच्चे हुए बेहोश

Spread the love

कानपुर के चकेरी थानांतर्गत श्याम नगर के गंगा नगर में अलाव से आग तापने के दौरान घर मे आग लग गयी जिससे कमरे में महिला समेत उसके दो मासूम बच्चे कमरे में फंस गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया. फिर महिला और बच्चो को कमरे से बाहर निकाल उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनकी स्थिति सामान्य है.

श्याम नगर के गंगा नगर में मोहम्मद वसीम के मकान में प्राइवेट कर्मी राहुल अपनी पत्नी नजमा और दो बच्चे तीन वर्षीय रेहान व एक वर्षीय अरजान के साथ रहते हैं. बताया गया कि बुधवार सुबह नजमा और दोनो बच्चे अलाव जलाकर आग ताप रहे थे. अचानक अलाव की चिंगारी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने लगा जिससे अफरा तफरी मच गई. कुछ देर बाद आग की चपेट में आने से घर के सामान जलने लगे. वही आग से नजमा समेत दोनो बच्चे कमरे में फंस गए और धुएं से उनकी हालत खराब होने लगी.

सूचना पाकर मौके पर पुलिस समेत दमकल की दो गाड़ियां पहुंची. फिर पुलिस ने महिला और बच्चो को कमरे से बाहर निकाल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया. उधर दमकल कर्मियों ने करीब एक घण्टे की मशक्कत कर आग को बुझाया. आग से घर के सामान जलकर खाक हो गया. महिला और बच्चो की उपचार के बाद स्थिति सामान्य हो सकी.

श्याम नगर चौकी प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि आग तापने के दौरान आग लगी थी. कमरे में फंसे बच्चे और महिला को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *