कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय में तैनात एडीओ कोआपरेटिव अरविंद कुमार का कल घूस लेते जो वीडियो एक्सिस मैट्रो ने प्रमुखता से प्रसारित किया था उस पर शासन ने कार्रवाई करते हुए ADO अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
मालूम हो कि साधन सहकारी समिति बसंठी के सचिव के खिलाफ एक मामले में जांच चल रही थी जो एडीओ कोआपरेटिव अरविंद कुमार कर रहे थे. उसका Video वायरल हो गया जिसमें साफतौर पर दिख रहा था कि एडीओ अरविंद कुमार ने पहले मिठाई खायी फिर जेब में रिश्वत की रकम रखी.
इसे लेकर विभागीय जाँच हुई और उसमें एडीओ के प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के उपरान्त कार्रवाई हुई.
















Leave a Reply