Video: घाटमपुर में अधेड़ की ईंट से कूचकर नृशंस हत्या, रक्त रंजित शव खेत में मिला

Spread the love

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के किनारे खेत में अधेड़ का रक्त रंजित हालत में शव पड़ा मिला. सूचना मिलते घाटमपुर और सजेती पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है. पुलिस ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

सजेती थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले परशुराम यादव नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते थे. लगभग चार माह पहले गांव लौटे थे. सोमवार देर शाम वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे. मंगलवार सुबह शव भैरमपुर गांव के किनारे स्थित बलदेव शुक्ला के खेत में पड़ा मिला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है.

एडीसीपी साउथ महेश कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है, कि अधेड़ का शराब पीने को लेकर किसी से कहासुनी के बाद विवाद हुआ होगा. जिसमें ईंट से कूचकर आरोपी ने अधेड़ की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.

घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटनास्थल सजेती थाना क्षेत्र में है, या फिर घाटमपुर इस बात को लेकर दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है. हालांकि घटनास्थल पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर तैनात है. हालांकि घाटमपुर पुलिस पहले पहुंची इसके चलते कार्रवाई घाटमपुर पुलिस कर रही है. जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच रही है. मामले में घाटमपुर एडीसीपी महेश कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *