कानपुर के रामबाग में महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई. महिला का घर का खून से सना शव मिला. घटना के समय वह घर में अकेली थीं. उनके पति बाजार से गए थे. करीब दो घंटे बाद वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई. घर के पहली मंजिल में वृद्धा मृत मिलीं.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बदमाश उनके गले से चेन, कान की बालियां और अंगूठियां ले गए. अलमारी में रखे दो लाख नकद और लगभग चार लाख के जेवर भी गायब हैं.

महिला का शव बेड पर पड़ा मिला है.
हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री के सेवानिवृत हेड ऑफ डिपार्टमेंट सुनील कुमार मिश्रा रामबाग में पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71) के साथ अकेले रहते थे. बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह बाजार से आम खरीदने निकले. करीब दो घंटे बाद वापस लौटे. उन्होंने ऊपर के कमरे में पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सुनील कुमार मिश्रा ने ऊपर जाकर देखा तो वह मृत थीं.

अलमारी वाले कमरे का कुंडा टूटा हुआ नजर आया. कुछ सामान भी बिखरा हुआ था. उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी. पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी. बजरिया और सीसामऊ पुलिस मौके पर आ गई. उनके 3 बेटे थे, बड़ा बेटा प्रवीण हैं. प्रवीण बड़े हैं लखनऊ में टीचर हैं. IIT की कोचिंग पढ़ाते हैं. लखनऊ से वह आ रहे हैं. दूसरा बेटा रवि है. रवि इंग्लैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. तीसरे बेटे नवीन (35) का कोरोना काल में एक्सपायर हो गया था. वह प्राइवेट जॉब करते थे.
ये सारा सामान गायब मिला है: कमरे के बेड पर पड़ी थीं लाश पति सुनील ने बताया- दोपहर 12 बजे बाजार गए थे, 2: 30 बजे घर लौटे तो पत्नी कमरे के बेड पर पड़ी थीं. उन्होंने शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
बताया जा रहा कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. पीड़ित पति ने बताया 2 लाख की नकदी और 4 लाख के जेवर ले गए.
एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय ने मौका मुआयना किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. बजरिया और सीसामऊ पुलिस मौके पर आ गई. पुलिस ने मोहल्ले के करीब 10 घरों के सीसीटीवी चेक किए हैं. मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की है.
















Leave a Reply