कानपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, गिरकर हुई घायल; हैलट में भर्ती

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।

कानपुर के शास्त्री नगर में एक महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. हालांकि, महिला नीचे गिरकर घायल हो गई, जिसे हैलट अस्पताल पहुंचाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर में ऊंचा पार्क पानी की टंकी में सुबह नैना नाम की महिला चढ़ गई. वहां से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की. आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर चढ़े देखा, तो समझने की कोशिश की. तभी मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता ने पुलिस को भी सूचना दी. 

पति की दो महीने पहले हो गई थी मृत्यु: पुलिस ने भी समझने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह टंकी में लटक गई और कुछ मिनट में ही नीचे गिर कर घायल हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,  नैना पत्नी स्व. शुभम आंबेडकर, विजयनगर की निवासिनी है, जिसके पति की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी.

डिप्रेशन में चल रही थी महिला: बताया जा रहा है कि उसी कारण से डिप्रेशन में आकर ऊंचा पार्क पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर से आत्महत्या करने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची काकादेव थाने की फॉर्स ने समझने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी और ऊपर से कूद गई.

हैलट अस्पताल में चल रहा है इलाज: पार्षद ने  जनता के सहयोग से उस महिला को हैलट के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया है. साथ ही, उसके परिजनों को सूचित किया है. महिला की हालत अब ठीक है और बातचीत कर रही है. पुलिस परिजनों से जानकारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *