कानपुर में परमट दर्शन करने आया श्रद्धालु गंगा में डूबा, पुलिस मौके पर; तलाश में जुटे गोताखोर

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।

कानपुर में परमट स्थित गंगा घाट पर दर्शन करने आया एक श्रद्धालु नहाते समय डूब गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब, श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान कर रहा था.

अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अन्य श्रद्धालु जमा हैं.

वैसे ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमट घाट पर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है. गंगा में नहाने गए दो युवक डूब गए, जिनमें से एक को समय रहते बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है. इससे पहले भी एक युवक की डूबकर मौत की खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन प्रशासन ने उससे कोई सख्त सबक नहीं लिया.

घाट पर कोई सुरक्षा उपाय, चेतावनी बोर्ड, या गोताखोरों की व्यवस्था नहीं की गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि घाट पर निगरानी न के बराबर है. लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद चौकी इंचार्ज अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं.

प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में सख्त कदम उठाए और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *