पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के कैंट स्थित मरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक डम्पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया जिससे डम्पर चालक घायल हो गया वही चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पुल पर सावधानी के तौर पर टूटी रेलिंग में बैरिकेडिंग लगा दी है. साथ ही डम्पर को कब्जे में ले लिया है.

कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि रविवार तड़के एक खाली डम्पर कैंट से मालरोड नरोना चौराहे की तरफ जा रहा था तभी डम्पर अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए सेंट कैथरीन अस्पताल की तरफ गिर गया. गनीमत रही कि उस समय पुल के नीचे ऑटो पार्ट्स की दुकानें बंद होने से भहीद नही थी. नही तो बड़ा हादसा हो सकता था. वही डंपर के गिरने से चालक कानपुर देहात के रनियां निवासी कृष्णा घायल हो गया. साथ ही परिचालक पिंटू को भी चोटें आई हैं.
सूचना पाकर मौके पर डम्पर मालिक पहुंचा और चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया. उधर पुलिस ने डम्पर को क्रेन से हटवाकर रास्ता साफ कराया. साथ ही पुल पर टूटी रेलिंग के स्थान पर सावधानी के तौर पर बैरिकेडिंग लगा दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि चालक का उपचार चल रहा है. जांच में प्रथम दृष्टया झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है. डम्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.
















Leave a Reply