पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में जाजमऊ पुलिस ने गंगा में छलांग लगाकर स्टंटबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. बीते सोमवार को पुराने गंगापुल स्थित पुल के ऊपर रेलिंग में खड़े होकर गंगा में नीचे छलांग लगने दो युवक स्टंट करते नजर आए थे. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
बुधवार दोपहर में पुलिस ने चेकपोस्ट के बाद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वाजपेई नगर जाजमऊ ऊंचा टीला निवासी अरबाज खान और आर्यन खान बताया है. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपी फेमस होने के लिए अलग-अलग जगहों पर वीडियो बनाते थे. आरोपी सोशल मीडिया में रील अपलोड भी करते थे। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
















Leave a Reply