कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ घाट में गंगा स्नान करने के लिए आए चार दोस्तों में दो दोस्त गहराई में जाने के कारण डूब गए. वहीं, साथ आए दो अन्य दोस्त डर गए. उन्होंने घर जाकर देर रात परिजनों और पुलिस को जानकारी दी. गोताखोर लगातार किशोर की तलाश कर रहे हैं. हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है.

लापता किशोर
नेताजी नगर पीएसी मोड निवासी सूरज, रौनक, राज और शुभम शुक्रवार देर शाम सभी सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद सभी घाट के उस पार नहाने के लिए चले गए. सूरज और रौनक नहाने के लिए आगे निकल गए. राज और शुभम पीछे चल रहे थे. तभी अचानक अधिक गहराई में जाने से रौनक डूब गया.
किशोरों की तलाश कर रहे हैं गोताखोर
उस बचाने के चक्कर में सूरज भी डूब गया. इधर, हादसे के बाद देर शाम होने के चलते घाट पर सन्नाटा पसरा हुआ था. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सुबह से ही गोताखोर किशोरों की तलाश कर रहे हैं. हालांकि अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है. जल्द से जल्द ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं.
घर से बिना बताए निकले थे
सूरज यादव के पिता चंद्रपाल ने बताया कि चारों बिना बताए घर से ही निकले थे. सूरज पीएसी मोड देख स्थित एक चाट की दुकान पर काम करता था. घटना के बाद से भाई निहाल, बहन सलोनी, मां गीता समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
















Leave a Reply