फरार चल रहा दीनू उपाध्याय का भाई संजय चकेरी से गिरफ्तार, एसीपी बोले- कोर्ट में पेश कर भेजेंगे जेल

Spread the love

कानपुर में चकेरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दीनू उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर चकेरी समेत कई थानों में मारपीट करने, जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज है. पुलिस संजय उपाध्याय समेत दीनू के अन्य साथियों की तलाश कर रही है. शुक्रवार देर रात नवाबगंज निवासी संजय उपाध्याय को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि लालबंगला क्षेत्र के मनोज गुप्ता ने संजय उपाध्याय, अमन शुक्ला, रचित पाठक समेत कई लोगों के खिलाफ प्लॉट पर कब्जा करने, रंगदारी मांगने, धमकी देने, मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस आरोपियों के यहां दबिश दे रही थी। संजय उपाध्याय समेत अन्य पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है. शुक्रवार को उसे चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *