कानपुर की गुजैनी सब्जी मंडी में युवक को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घटना CCTV में कैद

Spread the love

कानपुर के गुजैनी में दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामले में तीन दबंगों के खिलाफ मंगलवार को नामजद एफआईआर दर्ज की है. आरोपी वारदात के बाद से घर छोड़कर फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी.

CCTV में कैद हुई मारपीट की पूरी वारदात: गुजैनी एच-ब्लॉक निवासी 25 वर्षीय विजय यादव ने बताया कि 19 जुलाई को वह शाम 6 बजे सब्जी मंडी से अपने घर जा रहा थे. आरोप है कि इस दौरान एच-ब्लॉक नाले के पहले पीछे से आकर इलाके के गुंडों ने मुझे घेर लिया. दबंग सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, पवन तिवारी और लवी तिवारी रोकने के बाद गाली-गलौज करने लगे.

विरोध करने पर विजय को तीनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत के चलते ईंट से सिर पर गंभीर वार किया. वहां मौजूद इलाके के लोगों ने पहले विजय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी धमकी दी तो सभी ने अपने पैर पीछे खींच लिया. मारपीट के दौरान विजय की शर्ट फट गई और सिर व शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई. इसके बाद दबंग आक्रोशित भीड़ को देखते हुए मौके से भाग निकले.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोविंद नगर पुलिस ने आरोपियों सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, पवन तिवारी और लवी तिवारी के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करना, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *