यूपी RO-ARO एग्जाम- कान की बाली और चेन उतरवाई, कलावा काटा; पहली बार AI से निगरानी

Spread the love

यूपी में समीक्षा अधिकारी–सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) की प्रारंभिक परीक्षा आज सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गयी जो अपरान्ह 12:30 बजे तक चलेगी. इसमें 10.76 लाख अभ्यर्थी एग्जाम दें रहे है. रविवार आज सुबह 8 से 8:45 बजे तक एंट्री दी गई.

एंट्री गेट पर सख्ती से चेकिंग की गई. प्रवेश पत्र और पहचान पत्र देखने के बाद ही एंट्री दी गई. बायोमेट्रिक चेकिंग भी की गई। कानपुर में महिला अभ्यर्थियों की कान की बाली और चेन उतरवा ली गई. इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों का कलावा भी उतरवा लिया गया. पानी की बोतल और गाड़ी की चाबी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. गाजियाबाद में पुरुष अभ्यर्थियों की बेल्ट उतरवाई गई. प्रयागराज में एक युवक व्हीलचेयर से एग्जाम देने पहुंचा. पहली बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से कराई जा रही है. जरा सी हरकत पर तुरंत अलर्ट का अलार्म बजेगा. 2382 केंद्रों पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा होगी.

हमीरपुर जनपद के 15 केंद्रों में शुरू हुई यह आरओ, एआरओ की परीक्षा, अलग-अलग जनपदों से 6528 अभ्यर्थी आए हैं.परीक्षा केंद्रों में 849 कक्ष निरीक्षकों व 75 अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है. परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शुरू कराई जा रही है. परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *