एनकाउंटर में सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के 2 शूटर ढेर, सगे भाई थे दोनों शूटर

Spread the love

UP में सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो शूटरों को मार गिराया है। पिसावां थाना क्षेत्र के दुल्लापुर तिराहे के पास हरदोई सीतापुर सीमा के निकट आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उनको गोली लग गई. पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था.

सीतापुर एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एनकाउंटर में दोनों बदमाशों की पहचान राजू तिवारी और संजय तिवारी के रूप में हुई है. एसपी ने बताया कि सुबह इनपुट मिला कि जनपद के दो वांछित जिन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है वह सीतापुर हरदोई सीमा के पास से कहीं जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई.

एडिशनल एसपी और एसटीएफ समेत पांच संयुक्त टीम गठित की गई. थाना पिसावां क्षेत्र में जब टीम कांबिंग और चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार आते दिखे. उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की. बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो उनको दो गोलियां लगी हैं. दोनों आरोपी महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड में वांछित थे. बताते चलें कि इस हत्याकांड में महोली स्थित कारदेव मंदिर के बाबा समय दो अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है.

एनकाउंटर में ढेर हुए सगे भाई: बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों युवक रिश्ते में सगे भाई हैं और सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना के समय भी इनका नाम प्रकाश में आया था. घटना में जेल भेजे गए कारदेव मंदिर के बाबा को गिरफ्त में लेने के बाद इनके द्वारा गोली मारे जाने की बात सामने आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *