छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को मिली भारी मात्रा में गांजा और नकदी, इलाके में सनसनी

Spread the love

मोहम्मद आसिफ, महोबा।
महोबा जनपद के चरखारी कस्बे के मोहल्ला चिन्तेपुरा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. दबिश के दौरान पुलिस को मकान के अंदर भारी मात्रा में गांजा और अलमारियों में रखे 2 लाख 90 हजार रुपए मिले है. इस अप्रत्याशित खुलासे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है.

आपको बता दें कि चरखारी कस्बे के चिन्तेपुरा मोहल्ले में सुरेन्द्र और दशरथ नामक दो युवक किराए पर रह रहे थे. गुरुवार को दोनों युवकों ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी जब रास्ते से गुजर रही थी, तभी युवकों ने नशे में धुत होकर उसे बुरी नीयत से पकड़ने की कोशिश की. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिनके द्वारा तुरंत कोतवाली में लिखित शिकायत की गई. छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवकों के ठिकाने पर दबिश दी गई। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को मकान में कई स्थानों पर छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा मिला. जब घर में रखी अलमारी को खोला गया, तो उनमें नोटों की गड्डियां देख पुलिसकर्मी भी अचंभित रह गए. गांजा और नकदी की बरामदगी की खबर जंगल की आग की तरह पूरे मोहल्ले और कस्बे में फैल गई. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल के आसपास जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये किराएदार काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे.
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर किराए से रहे दो युवकों के ठिकाने पर की गई छापेमारी में 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और घर में रखा 2लाख 90 हजार रुपए बरामद किया है. ब्रांड की के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. वही इस गैंग में कौन-कौन शामिल है इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है.

बहरहाल, यह मामला केवल छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि मादक पदार्थों और अवैध धन के नेटवर्क से जुड़ी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. इस बड़े नेटवर्क के खुलासे में पुलिस टीमें भी एक्टिव हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *