बुलंदशहर में 30 सेकेंड में गंगा में समाया मंदिर: गोरखपुर में नाले में बच्ची गिरी, मौत

Spread the love

UP में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं. बुलंदशहर में गंगा नदी में 30 सेकेंड में मंदिर समा गया. हापुड़ में गंगा के तेज बहाव के बीच दो युवकों ने नाव की छत पर सवार होकर खतरनाक स्टंट किया.

गोरखपुर में बारिश के बीच खुले नाले में गिरकर 10 साल की छात्रा की मौत हो गई. वह मदरसे से पढ़ाई कर पैदल घर आ रही थी. बारिश के कारण सड़क पर एक फीट पानी बह रहा था. इसी बीच छात्रा नाले में गिर गई।तेज बहाव के कारण छात्रा 100 मीटर नाले में बहती रही.

इसके बाद लोगों ने उसे निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां प्राइमरी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद बच्ची के पिता उसे गोद में लेकर दौड़ते हुए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

आज 22 जिलों में भारी और 27 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है. यानी 49 जिलों में बारिश का अनुमान है. प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे बाद लगातार 5 दिनों तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है.

सोमवार को लखनऊ में तेज बारिश के चलते विधानसभा परिसर में पानी भर गया. इससे नेताओं और सचिवालय कर्मियों को आने-जाने में परेशानी हुई. सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया.

हापुड़ में गंगा के तेज बहाव के बीच दो युवकों ने नाव की छत पर सवार होकर खतरनाक स्टंट किया.

कल 39 जिलों में 4.2 मिमी बारिश: सोमवार को 39 जिलों में 4.2 मिमी बारिश हुई. ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 8.2 मिमी से 49% कम है. वहीं, 1 जून से 11 अगस्त तक यूपी में 483.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 439.1 मिमी से 10% अधिक है.

बाढ़ से धान और सब्जियों को नुकसान: प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, बदायूं जैसे 20 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं. कई अन्य जिलों में जलभराव की परिस्थितियां हैं. इन इलाकों में धान की फसल को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है. जमीन पर फैलने वाली लता और बेल वाली हरी सब्जियां कद्दू, लौकी, तरोई आदि जल जमाव से सड़ गई हैं. प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर आदि में होने वाले सफेद तिल, ज्वार, बाजरा, उड़द की फसल को भी भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *