बुलंदशहर में देखते ही देखते बंदर को निगल गया अजगर, फिर वन विभाग की टीम ने किया ये काम

Spread the love

UP के बुलंदशहर में एक अजगर देखते ही देखते बंदर को निगल गया। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने यह सब अपनी नजरों के सामने होते हुए देखा. यही नहीं इसका वीडियो भी बनाया. वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया है.

मामला बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के कलेना गांव का है। मंगलवार की सुबह बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे इसी गांव का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर बंदर को निगलता दिख रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि उन्हीं में एक व्यक्ति ने बिल्कुल नजदीक से यह वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया. अजगर द्वारा बंदर को निगले जाने की इस घटना की चर्चा कलेना के अलावा आसपास के गांवों में भी हो रही है. लोग अपने-अपने ढंग से इस पूरे वाकये का वर्णन कर रहे हैं.

क्या बोले वन विभाग के अधिकारी: उधर, खुर्जा में तैनात वन विभाग के अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार की है. वन विभाग ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है.

पहले भी सामने आया था ऐसा वीडियो: यह तो सब जानते हैं कि आगरा अपने शिकार को निगल लेता है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो इस साल जून महीने में भी वायरल हुआ था. वह वीडियो बागपत का बताया जा रहा था। उसमें एक अजगर दो बंदरों को निगलता हुआ दिखा था. इसके बाद अजगर की जान पर भी बन आई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब कुछ स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए अजगर का रेस्क्यू किया था. उन्होंने पहले अजगर पर काबू पाया और फिर उसका पेट दबाकर दोनों मृत बंदरों को उसके मुंह से बाहर निकाल लिया था. बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *