गोरखपुर में मंगलवार को वन विभाग की 6 फीट ऊंची और 30 फीट लंबी दीवार ढह गई. सड़क से गुजर रहा हेड कॉन्स्टेबल विक्रम दीवार के मलबे में दब गया. आसपास के लोगों ने मलबा हटाया. हेड कॉन्स्टेबल औंधे मुंह पड़ा था.
लोगों ने तत्काल उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. हेड कॉन्स्टेबल पैदल चलते हुए 200 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस लाइन जा रहा था. उनकी वर्तमान में एडीएम प्रशासन के गनर के रूप में तैनाती थी. पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है. पूरा मामला सिविल लाइंस का है.

बस्ती के रहने वाले विक्रम प्रसाद यादव बस्ती के पिकौरा गांधीनगर निवासी हेड कॉन्स्टेबल विक्रम प्रसाद यादव (47) 1998 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे. वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी. यहां से उनकी एडीएम प्रशासन के गनर की ड्यूटी लगी थी. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह पैदल ही पुलिस लाइन जा रहे थे. वह वन विभाग की बाउंड्रीवॉल के किनारे-किनारे पैदल चल रहे थे. अभी वह कार्मल स्कूल मोड़ पर ही पहुंचे थे तभी वन विभाग की जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई. जिसके नीचे आकर वह दब गए.















Leave a Reply