अखिलेश यादव ने सपा की बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया. पूजा पाल ने आज विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी की तारीफ की थी. कहा था- उन्होंने अतीक को मिट्टी में मिलाया.

पूजा की इस स्पीच के 8 घंटे बाद ही उनको पार्टी से निकालने का आदेश जारी कर दिया. सपा ने कहा- पूजा पाल द्वारा लगातार पार्टी-विरोधी गतिविधियां की गईं। चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने इन्हें बंद नहीं किया, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। उनका आचरण पार्टी हितों के खिलाफ है.
इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित किया जाता है. साथ ही, उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है. अब वह न तो सपा के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी और न ही इसके लिए आमंत्रित की जाएंगी. विधायक पूजा पाल, राजू पाल की पत्नी हैं. राजू पाल की हत्या अतीक अहमद ने की थी.















Leave a Reply