कानपुर के थाना चकेरी के कोयलानगर फ्लाइओवर पर शुक्रवार की सुबह 6:15 बजे खड़े ट्रक के पीछे कंटेनर घुस गया जिसमें एटा निवासी ट्रक चालक संदीप चौहान 25 और थाना चकेरी के हरजिंदर नगर के रहने वाले अमित तिवारी 32 की मौत हो गयी. वहीं हादसा होने के बाद हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक और कंटेनर को क्रेन के माध्यम से हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

कोयलानगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप ने बताया कि नौबस्ता से रामादेवी जाने वाले हाईवे पर ट्रक खड़ा था। जिसमें पीछे से कंटेनर टकरा जाने के कारण चालक संदीप और सवारी अमित तिवारी की मौत हो गई. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply