UP के बिजनौर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बीस साल के युवक की दौड़ लगाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. खबर मिलत ही गांव में मातम का माहौल पसर गया. जानकारी के मुताबिक युवक की जिस दिन मौत हुई उसी दिन उसका जन्मदिन भी था. प्रशांत ने हाल ही में अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की थी, 25 अगस्त को उसका फिजिकल टेस्ट होना था.
सेना में जाकर देश सेवा का था सपना: प्रशांत सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था लेकिन उसका यह सपना अधूरा रह गया. सुबह की दौड़ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. मौत की वजह हार्टअटैक बताया जा रहा है. मामला बिजनौर जिले के किरतपुर थाना इलाके के हैवतपुर गांव का है. 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र कल्याण सिंह शुक्रवार को सुबह अपने मित्रों के साथ गांव के बाहर दौड़ लगा रहा था. इसी दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया.
गांव में पसरा मातम: स्वजन ने उसे किरतपुर के कल्याणी हास्पिटल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. स्वजन के अनुसार प्रशांत का जन्म 15 अगस्त को ही हुआ था और उसकी मौत 15 अगस्त को ही हुई. अभी उसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी. प्रशांत अग्निवीर में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. 20 अगस्त को अग्निवीर भर्ती परीक्षा थी. जिसकी तैयारी में वह जुटा था. वह तीन बहनों का इकलौता भाई था, प्रशांत की मौत से गांव में मातम पसरा है.















Leave a Reply