कानपुर में हॉस्पिटल के बाथरूम में नर्स की लाश मिली. काफी समय तक जब बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला, तो साथ के लोगों ने खटखटाया. अंदर से कोई रिस्पॉन्स न आने पर अस्पताल के मालिक को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो टॉयलेट की सीट पर नर्स की लाश पड़ी थी. वो बेहोशी की हालत में थी. डॉक्टरों ने उसकी नस चेक की तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है.
लाश के पास कुछ इंजेक्शन और नशे की दवा मिली है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया. उन्होंने मौके की एरिया को सील कर दिया. वहां से साक्ष्य एकत्र किए. अस्पताल के मालिक से सारी CCTV फुटेज मांगी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आशंका है कि नर्स ने सुसाइड किया है. ये मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र के लोटस हॉस्पिटल का है.
जानकारी पर पुलिस पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया. बिहार की रहने वाली है लड़की मूल रूप से बिहार की रहने वाली चांदनी (22) पुत्री बिसमिल्लाह कानपुर के लोटस हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी. चांदनी जब 5 साल की थी, तभी वह आवास विकास कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता और उनके पति अशोक गुप्ता के पास आकर रहने लगी थी. लक्ष्मी भी उसी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है. लक्ष्मी ने चांदनी को पालापोषा और उसे नर्स की पढ़ाई पढ़ाने के बाद अपने साथ हॉस्पिटल में लगा लिया.
सुबह शिफ्ट बदलते समय लोगों को पता चला रोज की तरह आज सुबह भी जब शिफ्ट चेंज हो रही थी, तो सभी लोग चांदनी को ढूंढने लगे, तभी किसी ने बाथरूम का गेट खटखटाया तो अंदर से बंद था. काफी देर तक जब कोई आवाज नहीं आई तो स्टाफ ने फिर डॉक्टरों को इसकी सूचना दी.
नजीराबाद इंस्पेक्टर राज केसर सिंह ने बताया कि लक्ष्मी के पास चांदनी कब से है, कैसे वो यहां आई, इसके माता पिता बिहार में कहा रहते है. इन सभी चीजों का पता लगाया जा रहा है. चांदनी ने खुदकुशी क्यों कि इसकी भी जानकारी की जा रही हैं. फिलहाल लक्ष्मी और उसके पति अशोक से पूछताछ की जाएगी, ताकि कुछ पता चल सकेगा.
















Leave a Reply