कानपुर देहात में राजपुर कस्बा के आंबेडकर नगर में मंगलवार शाम चार बजे के करीब बेटे ने मां के सिर पर लकड़ी की फंटी से कई वारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. पुलिस ने पहुंच कर छानबीन शुरू की है. आंबेडकरनगर निवासी पीर अली की पत्नी हरजाना बेगम (65) मंगलवार की शाम चार बजे के करीब घर पर खाना खा रही थीं.
इसी बीच बेटे अय्यूब ने मां से कुछ रुपयों की मांग की. रुपये न देने की बात कहने पर नाराज अय्यूब ने पास में पड़ी लकड़ी की फंटी से ताबड़तोड़ सिर पर कई वार किए. इससे मां हरजाना की मौके पर मौत हो गई. हत्या की जानकारी पर सीओ प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष महेश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं.
सीओ प्रिया सिंह का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद परिवार के लोगों को धमकी देकर भाग गया है. उसकी तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply