मथुरा में केमिकल से भरा टैंकर जयपुर-बरेली हाईवे पर पलट गया. इसके बाद धमाके के साथ टैंक फट गया और भीषण आग लग गई. पलभर में आग ने विकराल रूप ले लिया. टैंकर चालक ने कूदकर जान बचाई. आग की लपटें 20 फीट ऊंची उठने लगीं और धुएं का गुबार 1 किमी दूर से दिखाई देने लगा.
यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें वहां पहुंचीं. आग सुबह 4 बजे लगी और करीब चार घंटे में काबू पाया गया.

सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें वहां पहुंचीं.
धमाके के साथ टैंक फट गया और भीषण आग लग गई: आग बुझाते समय FSSO किशन सिंह और फायरमैन शाकिर झुलस गए. दमकल अधिकारी ने बताया- टैंकर में कुल चार टैंक थे, जिनमें से एक फट चुका था. टैंकर में केमिकल भरा होने की वजह से आग पर काबू पाने में समय लगा.
आग की लपटें 20 फीट ऊंची उठने लगीं और धुएं का गुबार 1 किमी दूर से दिखाई देने लगा. मांट फायर स्टेशन के FSSO किशन सिंह ने कहा- सुबह 4 बजे टैंकर में आग लगने की सूचना मिली थी. टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी केमिकल छिटककर मेरे और फायरमैन शाकिर के ऊपर गिर गया. हम दोनों झुलस गए. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हमने आग को बुझाया.
आग सुबह 4 बजे लगी और करीब चार घंटे में काबू पाया गया. आग पर काबू पाने के लिए मांट, भूतेश्वर और रिफाइनरी की टीम लगी रही. दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने आग पर लगातार पानी का प्रेशर मारा, तब जाकर आग बुझी. आग लगने के बाद टैंकर से कूदकर ड्राइवर भाग गया. टैंकर कहां से कहां जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.















Leave a Reply