कानपुर देहात के बाजार वार्ड रूरा में कूलर बंद करते समय लगे करंट से महिला की मौत

Spread the love

कानपुर देहात के बाजार वार्ड रूरा में रहने वाली महिला बुधवार को घर में कूलर बंद करते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई. किसी तरह उसको अलग करने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. रूरा कस्बे के बाजार वार्ड में रहने वाले अजय कुशवाहा उर्फ राजू की 48 वर्षीय पत्नी उमा बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई थीं. उसमें पहले से उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी हालत खराब हो गई. परिजनों ने स्विच बंद करने के बाद उनको किसी तरह करंट से अलग किया.

इसके बाद पति व परिवार के लोग उनको नाजुक हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए. यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कार्रवाई से इनकार करने के साथ परिजन शव लेकर वापस रूरा आए.

थानाध्यक्ष रूरा अमित शुक्ला ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत होने की जानकारी मिली है. परिजनों ने इत्तफााकिया घटना बताकर शव का पोस्टमार्टम कराने व कार्रवाई करने से मना कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *