लखनऊ में सीएम योगी के जनता दरबार में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी जहर खाकर पहुंच गया. फौजी जब बाहर आया तो उसने वहां सिक्योरिटी स्टॉफ को बताया कि उसने जहर खाया है. यह सुनते ही हड़कंप मच गया। उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां उसकी हालत नाजुक है.
रिटायर्ड फौजी का नाम सतवीर (60) है. वह गाजियाबाद से शिकायत लेकर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उसने पहले जहर खाया और फिर अंदर चला गया. बाद में बाहर आकर जहर खाने की जानकारी दी.

विधायक से जान का खतरा बताया: सिविल अस्पताल में सतवीर की उपचार चल रहा है. विधायक से जान का खतरा बताया. सतवीर ने जो एप्लीकेशन दी है कि उसके मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
उन्होंने लेटर में लिखा है कि विधायक द्वारा उनके और लोनी की जनता पर अत्याचार किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर किया था खुलासा सतवीर ने अपने फेसबुक पेज ‘सतवीर एयर मैन’ पर भी यह बातें लिखी थीं. उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कलश यात्रा निकाली थी, जिसे सरकार गिराने की मंशा से आयोजित किया गया था. इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किया था.
‘नंदू टैक्स’ का लगाया आरोप: लेटर में सतवीर ने यह भी आरोप लगाया है कि लोनी में ‘नंदू टैक्स’ के नाम पर वसूली की जा रही है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया की तरह अत्याचार किए जा रहे हैं.















Leave a Reply