कानपुर में एक लाख का इनामी नारायण भदौरिया गिरफ्तार, 2 महीने से चल रहा था फरार

Spread the love

कानपुर में एक लाख के इनामी नारायण भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे श्याम नगर स्थित छप्पन भोग चौराहे के पास से पकड़ा गया है. वह दीनू गैंग का सदस्य है। उस पर जमीन कब्जाने, फुटवियर कारोबारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने, डकैती समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज है.

भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी FIR: सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग का मेंबर अधिवक्ता नारायण भदौरिया के खिलाफ नौबस्ता थाने में भाजपा नेता अनूप तिवारी ने बूढ़पुर मछरिया में करोड़ों की जमीन कब्जा करने और धमकाने के रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके साथ उस पर दीनू उपाध्याय के साथ मिलकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, कोहना थाने में कैंसर से पीड़ित ट्रांसपोर्टर का बंगला कब्जाने कब्जाने, नवीन मार्केट के फुटवियर कारोबारी राकेश अरोड़ा का अपहरण करने, दुकान में डकैती डालने व रंगदारी वसूलने पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी.

किदवई नगर में खोली गई थी हिस्ट्रीशीट: पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी दीनू गैंग के साथ मिलकर जमीनों को कब्जाने, रंगदारी वसूलने जैसी घटनाओं में संप्लित था जिसके बाद नारायण के खिलाफ किदवई नगर, गोविंद नगर, बिधनू, बर्रा, घाटमपुर, जाजमऊ में जमीन कब्जाने समेत अन्य मामलों में एक के बाद एक 15 मुकदमे दर्ज हुए थे. नारायण की किदवई नगर थाने में हिस्ट्रीशीट 320-ब भी खोली गई थी.

श्याम नगर से कोतवाली पुलिस ने पकड़ा: शिकंजा कसता देख आरोपी करीब 2 माह से फरार चल रहा था. नारायण पर नौबस्ता व कोहना थाने से 50–50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दे चुकी है. गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को श्याम नगर स्थित छप्पन भोग चौराहे के पास से गिरफ्तार किया. कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *