मऊ में तेज रफ़्तार इनोवा डंपर में घुसी, कालिदास संस्कृत विवि के VC और उनकी पत्नी की मौत

Spread the love

UP के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे (NH-29) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.  अहिरानी बुजुर्ग पेट्रोल पंप के सामने एक दिल्ली नंबर की इनोवा कार पीछे से ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.  पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. वहीं वाराणसी और बरेली में भी सड़क हादसा हुआ है.

कुशीनगर के रहने वाले थे दोनों मृतक  मृतक हरेराम त्रिपाठी और बादामी देवी  देवरिया के रहने थे. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने पर खुद कार के मालिक गाड़ी चलाने लगे थे.  इनोवा गाड़ी हाइवे पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गई और इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. दंपत्ति कुशीनगर जा रहे थे.   ये सड़क हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसमा इलाके में हाइवे पर हुआ.

रामटेक के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में मौत सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *