कानपुर में कल्याणपुर के बारासिरोही में शुक्रवार को महिला पूजा तिवारी का संदिग्ध हालात में शव लटकता हुआ मिला. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पति की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में बॉडी रखकर हंगामा शुरू कर दिया. केशवपुरम में मृतका का मायका है. मौके पर रावतपुर, कल्याणपुर, अरमापुर थाने की पुलिस पहुंची. एसीपी कल्याणपुर ने परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बगैर गिरफ्तारी के बॉडी उठाने से इनकार कर दिया.

पिता बोला जानवरों की तरह बेटी को पीटता था: इस दौरान परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई है. मृतका के चाचा राहुल ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी. आक्रोशित भीड़ में आवास विकास मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया. पिता रामप्रसाद तिवारी स्वरूप नगर थाने में होमगार्ड हैं. पिता फूट-फूट कर रोया, बोला जानवरों की तरह बेटी को पीटता था. बोले कि बेटी का पति हिमांशु उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसे मार कर टांग दिया गया.
सास, ससुर व देवर गिरफ्तार : जिस दिन यह घटना हुई सुबह बेटी ने वीडियो कॉल कर अपनी आप बीती बताई थी. हिमांशु ने सुबह उसे बुरी तरह पीटा था. इसके बाद दोपहर में शव लटकता हुआ मिला. उनका आरोप है बेटी को मारपीट करने के बाद उसे टांग दिया गया. आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मृतका के सास ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है पति की भी तलाश की जा रही है. जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.
















Leave a Reply