प्यार-मोहब्बत में अक्सर लोग हदें पार कर देते हैं। कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी चर्चा होने लगती है। ऐसा ही कुछ गोरखपुर से सामने आया है जहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार रोड का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. तेजी से वायरल हो रहे वीडियो एक युवक बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर गाड़ी चला रहा है. युवती उससे लिपटी नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के खिलाफ बाइक चलाने पर 2500 रुपये का चालान काटा है.
जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस के एक्स हैंडल को टैग करके रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन का एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक युवक बाइक की टंकी पर एक लड़की को बैठाया हुआ है. युवती उस युवक से लिपटकर बैठी है। दोनों नौकायन रोड पर चलती बाइक पर लिपटे नजर आ रहे हैं. युवक बड़े आराम से बाइक चला रहा है। जबकि बाइक की टंकी पर बैठी लड़की युवक से लिपटी हुई नजर आ रही है. वे दोनों एक दूसरे को देखकर हंसी मजाक भी कर रहे हैं जबकि सड़क किनारे उन्हें देख रहे लोगों की जरा भी चिंता नहीं है.
सड़क किनारे खड़े लोग ताल किनारे लगे रेलिंग पर खड़े होकर यह देखकर रहे हैं. जब बाइक उधर से गुजर रही है, तब सबकी नजर उस पर टिक जा रही है. लोग गर्दन घुमाकर बाइक सवार लड़के और लड़की को देख रहे हैं. एक्स पर वीडियो शेयर होते ही यूपी पुलिस ने गोरखपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने उस बाइक का 2500 रुपये का चालान कर दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई इश्क में दिवाना बता रहा है तो कई इसे पागलपन करार दे रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग युवक पर एक्शन लेने की बात कह रहे हैं.















Leave a Reply