कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी से सनसनी फैल गई है. शनिवार की मध्य रात करीब 3:40 बजे एक घर के मालिक ब्रजमोहन सिंह परिहार पर चोरों ने फायर भी झोंक दिया. हालांकि, गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी आवाज सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद चोर कुछ सामान छोड़कर भाग निकले.

चोरों ने ब्रजमोहन सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह और पवन सिंह के घरों से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए. वहीं, एयरफोर्स कर्मी पंकज तिवारी के घर से 20 हजार नकद और करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी हुए. इसके अलावा, उमाशंकर कुशवाहा और सुंदरलाल कुशवाहा के खाली पड़े घर से भी करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हो गया.
















Leave a Reply