UP के भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिरफिरे आशिक ने एक तरफा इश्क में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। लेकिन युवक उतरने का नाम नहीं ले रहा था. आखिर में घंटों के प्रयास और प्रेमिका से बात कराने पर किसी तरह वह नीचे उतरा जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

ये मामला कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव का है. अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि रविवार की सुबह भदोही कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव में लगे मोबाइल टावर पर एक युवक के चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई. मामले की जानकारी होते ही जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल व फायर बिग्रेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के याकूबपुर गांव के रहने सचिन उर्फ पवन पांडेय क्षेत्र के ही क्षेत्र की ही एक लड़की से इंस्टाग्राम पर लंबे समय से चैटिंग हो रही थी. इस बीच युवक लड़की के प्यार में एक तरफा अंधा हो गया. मामले की जानकारी होने पर दोनों के परिजन विरोध करने लगे.
परिजनों के विरोध पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा आशिक परिजनों के विरोध से ऊबकर युवक पड़ोसी गांव सालिमपुर में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा. मामले की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर बार-बार समझने का प्रयास किया लेकिन सिरफिरा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. वह लड़की को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा. घंटों मशक्कत के बाद थक हारकर अधिकारियों ने मोबाइल पर प्रेमिका से बात कराया इसके बाद ही युवक टावर से नीचे उतरा. टावर से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.















Leave a Reply