ग्रेटर नोएडा में कार और बाइक की भीषण टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. कार और बाइक की टक्कर में 4 दोस्तों की मौत हो गई. चारों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे. चारों की लाशें सड़क पर ही बिखर गईं. हादसा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ.

टीवीएस राइडर बाइक से सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही वैगनआर कार (नंबर यूपी 16 सीआर 3293) से उनकी टक्कर हो गई. हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर मृतकों के घरवाले मौजूद हैं. पुलिस घरवालों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

उछलकर सड़क पर गिरे चारों दोस्त: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे. बाइक चला रहा लड़का हेलमेट भी नहीं लगाए था. बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आ रही कार की भी रफ्तार भी तेज थी. दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही चारों लड़के उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई.

DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया- थाना इकोटेक क्षेत्र में कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. इसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई है. कार चालक को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *