गोरखपुर में ‘आप’ नेता की मौत के बाद बड़ा बवाल: पुलिस पर पथराव, थानेदार का सिर फटा

Spread the love

गोरखपुर में मारपीट में घायल आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और आप नेता हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उनको समझाने लगे. नहीं माने तो शव को एम्बुलेंस से पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजने लगी.

इस पर आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए. पथराव शुरू कर दिया. पत्थर लगने से एसएचओ शशिभूषण राय का सिर फट गया. तत्काल उसी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया. पुलिस ने बल का प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा. इसके बाद आप नेता के शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया. घटना मंगलवार दोपहर गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल की है.

बकाया मांगने पर आप नेता पर हुआ था जानलेवा हमला: गोरखनाथ क्षेत्र में रामपुर नयागांव निवासी आप नेता कुंजबिहारी निषाद का बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार था। वह वार्ड नंबर 14 राजेंद्र प्रसाद नगर से आम आदमी पार्टी से पार्षद का चुनाव भी लड़े थे. मोहल्ले में ही अभिषेक पांडेय के घर का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमे कुंजबिहारी ने बालू, गिट्‌टी गिराया था.

23 अगस्त को शाम के समय कुंजबिहारी अपने साले के साथ अभिषेक के घर पर बकाया 50 हजार रुपए मांगने गए थे. इस दौरान अभिषेक ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर कुंजबिहारी और उनके साले पर हमला बोल दिया. सरिया , पटरा और हथियार से दोनों को पीटा. कुंजबिहारी और उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिजनों ने दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. घायल कुंजबिहारी की तहरीर पर गोरखनाथ थाने की पुलिस ने अभिषेक पांडेय, हिमाचल पांडेय और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था.

कुंजबिहारी के पिता का नाम राम चंद्र निषाद है. इनके दो बच्चे हैं. एक बड़ा भाई मनोज है. आज सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टरों ने कुंजबिहारी को मृत घोषित किया गया. ब्रेन डेड हो गया था. कुंज बिहारी का हॉस्पिटल से 200 मीटर पर ही घर था। मौत की सूचना मिलते ही उसके मोहल्ले से परिजन के साथ ही हजारों लोग मेरीगोल्ड हॉस्पिटल पहुंच गए. वहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए। हंगामा करने लगे.

हॉस्पिटल में की तोड़फोड़: इसी बीच सूचना पर आम आदमी पार्टी के नेता भी वहां पहुंच गए. इसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा शुरू हो गया. नाराज भीड़ ने हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की. घटना स्थल पर थाने की पुलिस पहुंची थी लेकिन भारी संख्या लोगों की भीड़ को संभालने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी. करीब 1:30 बजे तक हॉस्पिटल के सामने सड़क पर जाम कर लोग हंगामा करते रहे. इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया. तब वहां लोगों ने ईंट और नारियल के गोले भी चलाए.

गोरखनाथ एसएचओ का सिर फटा: पुलिस ने जब बल का प्रयोग किया तब वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान गोरखनाथ एसएचओ शशिभूषण राय का सिर फट गया. प्रदर्शन कर रहे लोग चप्पल जूता छोड़कर भागे. घटना की सूचना पर अधिकारी भी पहुंचे है. जांच पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस ने शव बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया है जहां पर पोस्टमॉर्टम की तैयारी चल रही है. परिजन भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं.

मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया- पैसे मांगने गए थे। वहां पर लोगों ने मारपीट की थी. इसके बाद अस्पताल लेकर आए तो 4 घंटे तक इलाज नहीं किया गया. हम लोग चाहते है। आरोपियों के लर पर बुलडोजर चले. साथ ही उनको गिरफ्तार किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *