गरीब दलित के घर पर चला बुलडोजर तो अफसरों पर फूटा भाजपा विधायक का गुस्सा

Spread the love

लखीमपुर खीरी के गोला तहसील इलाके के बांकेगंज कस्बे में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक दलित के घर को गिराने के लिए प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी. इस दौरान प्रशासन की टीम पर बीजेपी विधायक का पारा हाई हो गया. फिर उन्होंने आव देखा न ताव और अधिकारियों को लताड़ दिया.

विधायक ने अफसरों को लताड़ा: बीजेपी विधायक रोमी साहनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लताड़ते हुए चेतावनी देने के लहजे में कहा गरीब का घर गिराने से पहले योगी के आदेश को याद रखना चाहिए था. जरा सी बात पर दिनदहाड़े बुलडोजर लेकर घर गिराने नहीं पहुंचना चाहिए था. इस हंगामे के बाद बुलडोजर कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुए घर की दोबारा मरम्मत कराने के आदेश दिए गए हैं.

पीड़ित को आर्थिक मदद भी की: इतना ही नहीं बीजेपी विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित को ₹10000 की मदद भी की. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक को इस मामले की सूचना मिली थी. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि इस तरीके से काम नहीं होना चाहिए और वह मौके पर खुद जाकर पूरी पड़ताल करेंगे. किसी गरीब का घर उजाड़ रहे हो और मैं चुप बैठ जाऊं यह हो नहीं सकता. फिर क्या था वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *